कलयुगी भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, हत्या की वजह सुन हैरान रह जाएंगे आप

    कलयुगी भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, हत्या की वजह सुन हैरान रह जाएंगे आप

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला  जिले में एक भाई ने ही एक भाई की पीटकर हत्या कर दी.हत्या के पीछे की वजह सुनकर आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि डायन बिसाही के आरोप में छोटे भाई ने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया.ये पूरा मामला सरायकेला जिले के गोविंदपुर थाना का है.

    कलयुगी भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

    जानकारी के मुताबिक छोटे भाई को अपने बड़े भाई पर डायन होने का शक था.जिसकी वजह से मंगलवार को वो अपनी भाभी के साथ मारपीट करने लगा. अपनी पत्नी को मार खाता देख बड़ा भाई अपनी पत्नी को बचाने आया.छोटे भाई पर हैवान सावर था.उसने महिला को छोड़ कर अपने भाई पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी.

    हत्या की वजह से हैरान रह गये लोग

    वहीं हत्या के बाद अरोपी ने गांव के मुखिया को हत्या की जानकारी दी. इसके बाद फिर सरायकेला थाना में भी इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं अरोपी विशु पूर्ति ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है.पुलिस जाँच में लग गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news