Breaking : के. राजू बने झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी, कॉंग्रेस ने जारी किया चिट्ठी

    Breaking : के. राजू बने झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी, कॉंग्रेस ने जारी किया चिट्ठी

    रांची : वरिष्ठ नेता के. राजू को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

    प्रशासनिक कार्यों में निपुण है राजू 

    के. राजू 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और कुरनूल जिलों के कलेक्टर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभालीं। प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद, वे 2013 में कांग्रेस पार्टी से जुड़े। वर्तमान में, वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक विभागों के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं।

    झारखंड कॉंग्रेस को मिलेगी मजबूती 

    झारखंड में कांग्रेस के नए प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस की स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में उनके नेतृत्व की अहम भूमिका होगी। झारखंड में कांग्रेस को नया रणनीतिक दृष्टिकोण देने के लिए के. राजू की प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव का लाभ मिल सकता है।

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news