श्रीकृष्ण विद्या मंदिर के छात्र ज्योतेश ने जेपीएससी में प्राप्त किया 27वां रैंक, स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई  

    श्रीकृष्ण विद्या मंदिर के छात्र ज्योतेश ने जेपीएससी में प्राप्त किया 27वां रैंक, स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई  

    रामगढ़(RAMGARH): श्रीकृष्ण विद्या मंदिर से 10वीं की सीबीएसई परीक्षा 2012 में उत्तीर्ण विकास नगर का छात्र ज्योतेश कुमार चौधरी ने जेपीएससी की परीक्षा में 27वां रैंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया. शैलेंद्र नाथ चौधरी के पुत्र ज्योतेश चौधरी ने इस विद्यालय में कक्षा प्रथम से दसवीं तक की पढ़ाई की. 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने के पश्चात उन्होंने बीटेक एवं एमटेक की पढ़ाई बीआईटी सिंदरी, धनबाद से की एवं वर्तमान में MES रांची में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. जेपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण होने पर उनकी नियुक्ति झारखंड राज्य में सहायक अभियन्ता (SDO रैंक) के पद पर होना निश्चित है.

    स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई

    ज्योतेश चौधरी को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं उनके इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), उपाध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, सचिव विमल किशोर जाजू तथा अन्य सदस्यों सहित विद्यालय के शिक्षक - शिक्षिकाओं ने बधाई दी है. विद्यालय अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि ज्योतेश चौधरी की यह सफलता अन्य छात्र - छात्राओं के लिए पदचिन्ह साबित होगा. उन्होंने ज्योतेश के माता-पिता को भी बधाई दी तथा ज्योतेश के उज्जवल भविष्य की कामना की.

    रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news