OMG! शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन हुई चार माह की गर्भवती, गढ़वा से आया चौकाने वाला मामला

    OMG! शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन हुई चार माह की गर्भवती, गढ़वा से आया चौकाने वाला मामला

    गढ़वा (GARWAH): जरा सोचिए एक महिला जिसकी चार दिन पहले शादी होती और महज चार दिनों के बाद वह गर्भवती पाई जाती है. यह कहानी किसी फिल्म की लगती जरूर है लेकिन है नहीं. दरअसल यह खबर झारखंड के गढ़वा जिले के कधवन गांव के भुइयां टोला का है जहां एक महिला शादी के महज चार दिन बाद ही गर्भवती हो जाती है. यह मामला सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. दरअसल, जानकारी के अनुसार कुंदन भुइयां की शादी सात मई को जमुई गांव निवासी सुमित्रा कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद सुमित्रा अपने ससुराल पहुंची और शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा. लेकिन कुछ दिनों के बाद ससुराल पक्ष को सुमित्रा के हाव भाव में बदलाव दिखने लगा जिसके बाद नवविवाहित का भंडाफोड़ हुआ जिसमें पाया गया की वो चार महीने के गर्भवती है. यह जानकारी सुनकर परिवार के बीच हड़कंप बच गया और विवाद इतना बढ़ गया की यह मामला थाने तक पहुँच गया.

    यह मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस की टीम ने पूछताछ शुरू की जिसके बाद नवविवाहित सुमित्रा ने कई खुलासे किए. सुमित्रा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसका जमुई गांव निवासी विकास चंद्रवंशी के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध था और गर्भ में पल रहा बच्चा उसी का है. उसने पुलिस से विकास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि उन्हें शादी से पहले इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. पति कुंदन भुइयां ने बताया कि सुहागरात के समय ही सुमित्रा ने किसी ओझा-गुणी की बात कहकर पांच साल तक दूरी बनाए रखने की बात कही थी, जिससे उसे शक हुआ. बाद में कथित प्रेमी का फोन आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ.

    मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि सुमित्रा का आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. दूसरी ओर, कुंदन ने सुमित्रा को अपने घर में रखने से इनकार कर दिया. इसके बाद थाना में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पुलिस ने सुमित्रा को उसके मायके वालों को सौंप दिया. फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.



    Related News