JPSC ने जारी की अधिसूचना, JET-2024 परीक्षा को लेकर आया अहम अपडेट, जानें

    JPSC ने जारी की अधिसूचना, JET-2024 परीक्षा को लेकर आया अहम अपडेट, जानें

    रांची(RANCHI): झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (JET-2024) को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. आयोग ने नोटिस जारी करते हुए इस अधिसूचना के अनुसार, शिक्षा विषय (विषय कोड-009) और उर्दू विषय (विषय कोड-023) की परीक्षाओं के आयोजन की नई तिथि तय कर दी गई है जिससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. अब इन दोनों ही मुख्य विषयों की परीक्षा आगामी 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.

    आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षार्थियों की सुविधा और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन दोनों विषयों की परीक्षा का केंद्र केवल रांची जिला मुख्यालय में ही बनाया गया है. यानी परीक्षा में शामिल होने वाले राज्य भर के सभी अभ्यर्थियों को केवल रांची में निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर ही उपस्थित होना होगा. जेपीएससी ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा केवल एक ही पाली (सिंगल शिफ्ट) में आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही निर्धारित समय सारणी के अनुसार, परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचने की सख्त हिदायत दी गई है, ताकि सुरक्षा और प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके.

    इसके साथ ही जेपीएससी ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की आधिकारिक तिथि की भी घोषणा कर दी है. शिक्षा और उर्दू विषय के पंजीकृत परीक्षार्थी 10 जून 2026 से अपना एडमिट कार्ड और उपस्थिति पत्रक अटेंडेंस शीट ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को जेपीएससी के आधिकारिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पोर्टल का उपयोग करना होगा. किसी भी अभ्यर्थी को डाक या अन्य माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा, इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना सुनिश्चित करें.



    Related News