DHANBAD: जोरापोखर में बालू लदे 4 ट्रैक्टर जब्त, एक कारोबारी गिरफ्तार

    DHANBAD: जोरापोखर में बालू लदे 4 ट्रैक्टर जब्त, एक कारोबारी गिरफ्तार

    धनबाद (DHANBAD): जोरापोखर में खनन इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने आज छापेमारी कर बालू लदे 4 ट्रैक्टर और एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है, हालांकि ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा. छापेमारी के बाद जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत दर्ज की गई है. खनन इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने कहा है कि एनजीटी की रोक के बाद भी दामोदर नदी , कालीमेला घाट से बालू का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है. 

    भौरा ओपी क्षेत्र के लाल बंगला दामोदर नदी से बालू उठाव किये जाने की सूचनाएं लगातार मिल रही थी. बुधवार को बालू लदे 4 ट्रैक्टर और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि पकड़े गए एक कारोबारी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला भी दर्ज किया गया है.  वह पकड़े गए ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि खनन अधिकारी ने अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर पकड़ कर जोड़ापोखर थाना के हवाले किया है. एक बालू कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news