झामुमो के 50 साल पूरे होने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कराया जाएगा नाम दर्ज-मंत्री हाफिजुल हसन

    झामुमो के 50 साल पूरे होने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कराया जाएगा नाम दर्ज-मंत्री हाफिजुल हसन

    देवघर(DEOGARH): झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का स्थापना दिवस झामुमो हर साल 2 फरवरी को दुमका में मनाती है. स्थापना दिवस में झामुमो पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल होते हैं. ऐसे में पार्टी के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसी कड़ी में मंत्री हाफिजुल हसन ने भी कार्यकर्ताओं के साथ आज बैठक कर उन्हें कई दिशा निर्देश दिया. देवघर के मधुपुर स्थित निजी आवास में बैठक कर मंत्री ने स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी.

    इस साल झामुमो पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मना रहा है. हाफिजुल ने कहा कि जब पार्टी की स्थापना को 50 साल पूरे हो जाएंगे, तो इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया जाएगा.

    जो गुरुजी को जानते या चाहते हैं वे 2 फरवरी को अपने घर में नही रह सकते-हाफिजुल

    मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा कि सुप्रीमो शिबू सोरेन का भाषण और उन्हें जानने वाले 2 फरवरी को अपने घर में नहीं रह सकते. सभी सुप्रीमो शिबू सोरेन को सुनने के लिए दुमका आ जाते हैं. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं में टॉनिक का काम करता है. इस बार पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संताल परगना के विकास को लेकर जानकारी देंगे.

    हाफिजुल ने कहा कि स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए लोगों में अभी से उत्साह है. सभी के आने-जाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी. घर से दुमका और फिर दुमका से घर आने-जाने के लिए वाहनों के इंतजाम किए जाएंगे.

    रिपोर्ट-ऋतुराज


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news