बोकारो (BOKARO): झारखण्ड सरकार द्वारा स्थानीयता का आधार 1932 का खतियान और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की खुशी में सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो के साथ बबिता देवी ने जेएमएम कार्यालय पेटरवार से जुलूस निकाला. जुलूस में सैकड़ों की संख्या में जेएमएम समर्थक मौजूद थे.
विधायक के नेतृत्व में निकला विजय जुलूस
बता दें कि बुधवार को झारखण्ड सरकार ने स्थानीयता का आधार 1932 का खतियान और ओबीसी को 27% आरक्षण का प्रस्ताव कैबिनेट से पास कर दिया है. इस खुशी में गोमिया विधान सभा की खतियानी जनता ने गोमिया विधानसभा के विधायक के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाल कर झारखंड सरकार को बधाई दी है. मालूम हो कि झारखण्ड की जनता वर्षों से इस मांग को लेकर आंदोलित रही है. उनके अरमानों को हेमंत सरकार ने पंख दे दिया है. वंही जुलूस में जिला अध्यक्ष हीरा लाल मांझी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधा सोरेन, मनोहर मुर्मू समेत सैकड़ो जेएमएम कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो, गोमिया
Thenewspost - Jharkhand
4+

