स्थानीय युवकों की बहाली की मांग को लेकर टोल प्लाज़ा के समक्ष झामुमो ने दिया धरना

    स्थानीय युवकों की बहाली की मांग को लेकर टोल प्लाज़ा के समक्ष झामुमो ने दिया धरना

    गिरीडीह(GIRIDIH): कुलगो NH19 स्थित टोल प्लाजा में कुव्यवस्थाओं को लेकर झामुमो ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना प्रदर्शन के बाद टोल प्लाज़ा के पदाधिकारियों को 11 सूत्री मांग से संबंधित ज्ञापन दिया. जिसमें स्थानीय युवकों को टोल प्लाज़ा में नौकरी देने के अलावा साफ-सफाई और आस पास के गाड़ियों के लिए दिए जाने वाली सुविधाओं की मांग की गई है. साथ ही टोल कर्मियों पर स्थानीय लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है.     

    धरना के अगुवाई कर रहे प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने कहा कि टोल प्लाजा प्रबंधक द्वारा 15 दिनों का समय दिया गया है अगर इन सारी समस्याओं का हल 15 दिनों के अंदर नहीं होता है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा.

    ये भी पढ़ें:

     गुमला: श्रम सम्मान भवन के विरोध में उतरे फुटपाथ दुकानदार, MLA भूषण तिर्की का मिला साथ

    इस दौरान डुमरी डुमरी बिस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो , प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार महतो ,  शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि राजकुमार पांडेय , जिला बिस सूत्री सदस्य कारी बरकत अली , पूर्व जीप  अध्यक्ष राकेश महतो , पूर्व जीप सदस्य भोला सिंह  के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.  

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार , गिरीडीह  



    Related News