जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने अपनी ही सरकार को घेरा, हेमंत सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने अपनी ही सरकार को घेरा, हेमंत सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    Tnp desk:-साहिबगंज जिले में फिर एकबार फिर बोरियो विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने बगावती तेवर अख्तियार किया. विधायक हेम्ब्रम ने अपने ही हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया है. उनका कहना था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ही चुनावी दंगल में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति व पैसा एक्ट कानून लागू करने की झूठा वादा किया और राज्य की जनता से वोट लिया था. लेकिन, यही सरकार आज अपने वादे से मुकर गई. जेएमएम के बागी विधायक ने साफ-साफ कह दिया कि, वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरह पब्लिक से दगाबाजी नहीं कर सकते.उन्होंने हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ी है और लड़ते रहेंगे. आपको बता दे लोबिन हेम्ब्रम लगातार हेमंत सोरेन सरकार को सड़क से सदन तक घेरते रही है. एकबार फिर उन्होंने अपनी ही सरकार को आईना दिखाया है.



    Related News