झामुमो जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा, इन नामों पर लग सकती है मुहर

    झामुमो जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा, इन नामों पर लग सकती है मुहर

    रांची (RANCHI): विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही झामुमो अब उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. मंगलवार को भाजपा के घोषणा किए जाने के साथ ही झामुमो भी अपनी पहली सूची जारी कर सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झामुमो अपने पहले सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी. जिसमें बरहेट से हेमंत सोरेन और गांडेय से कल्पना मुर्मू सोरेन चुनाव लड़ेंगी.  

    इन नामों पर लग सकती है मुहर:    

    बरहेट – हेमंत सोरेन, गांडेय - कल्पना सोरेन, गिरिडीह - सोनू सुदिव्य, सराईकेला - गणेश महली, मझगांव - निरल पूर्ती, चाईबासा - दीपक बिरुआ, दुमका - बसंत सोरेन, गुमला - भूषण तिर्की, सिसई - झिगा सुसारण होरो, मधुपुर - हफीजुल अंसारी, सिमरिया - मनोज चंद्रा, नाला - रबिन्द्र नाथ महतो, तमाड़ - विकास मुंडा, टुंडी - मथुरा महतो, डुमरी - बेबी देवी, गढ़वा - मिथिलेश ठाकुर, भवनाथपुर - अनंत प्रताप देव, लातेहार - बैद्यनाथ राम को टिकट दिए जाने की सहमती बन रही है. फिलहाल तो जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा, उम्मीदवारों की संख्या बढ़ेगी और एक दिलचस्प राजनीतिक संघर्ष देखने को मिलेगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news