झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा,बाबासाहेब, सिद्धू कान्हू एवं अन्य महापुरुषों का अपमान किया - प्रतुल शाहदेव

    झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा,बाबासाहेब, सिद्धू कान्हू एवं अन्य महापुरुषों का अपमान किया - प्रतुल शाहदेव

    रांची(RANCHI): भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा हमला करते हुए पार्टी पर भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर, सिद्धू कान्हू सहित झारखंड के शहीदों और महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया. प्रतुल ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े एक संगठन की बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व मंच पर बैठा था और उनके मंच के पास उनके पैरों के नीचे भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीर लगाई गई थी.यह बेहद शर्मसार करने वाला वाकया है और यह झारखंड मुक्ति मोर्चा की शहीदों के प्रति सोच को दिखाता है.

    प्रतुल ने कहा भगवान बिरसा मुंडा को पूरा झारखंड भगवान के रूप में मान्यता देता है. बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर संविधान के निर्माता और वंचित समुदाय के मसीहा थे. सिद्धू कान्हू सहित अनेक महापुरुष जो झारखंड में पूजनीय है, उनकी तस्वीर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने अपने पैरों के नीचे लगा कर रखा था. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता खुद मंच पर टांग चढ़ा कर बैठे थे.अपने पैरों के नीचे मंच पर इन शहीदों की तस्वीरों को रखा था. यह बहुत अपमानजनक और शर्मनाक वाकया है और झारखंड मुक्ति मोर्चा की इन महापुरुषों के प्रति सोच को दिखाता है.

    प्रतुल ने कहा कि इससे पहले भी लालू प्रसाद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके पैरों के पास बाबा साहब की तस्वीर को रखा गया.लालू प्रसाद ने ऐसा करने से मना भी नहीं किया था. यह इंडी गठबंधन की देश के महापुरुषों के प्रति घटिया सोच को उजागर करता.

    अविलंब सार्वजनिक रूप से माफी मांगे झामुमो

    प्रतुल ने कहा कि ये तस्वीर झामुमो की शहीदों के प्रति घटिया सोच वाली मानसिकता को उजागर करता है.प्रतुल ने कहा कि इस घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के किसी भी नेता ने सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी नहीं मांगी है.यानी इन्हें इस कुकृत्य का कोई अफसोस नहीं है. प्रतुल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित तमाम महापुरुषों का अपमान झारखंड बिल्कुल नहीं सहेगा.झारखंड मुक्ति मोर्चा को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news