हज़ारीबाग़ निर्भयाकांड के आरोपियों को हो फांसी की सजा, रामगढ़ में जेएमएम कार्यकर्ताओं की मांग 

    Hazaribagh rape case:झारखंड के हज़ारीबाग़ में हुए निर्भयाकांड के बाद देश में उबाल है, वही झारखंड की राजनीति भी इस पर गरमाई हुई है. सभी तरफ आरोपी के लिए फांसी की मांग उठ रही है

    हज़ारीबाग़ निर्भयाकांड के आरोपियों को हो फांसी की सजा, रामगढ़ में जेएमएम कार्यकर्ताओं की मांग

    रामगढ़(RAMGARH):झारखंड के हज़ारीबाग़ में हुए निर्भयाकांड के बाद देश में उबाल है, वही झारखंड की राजनीति भी इस पर गरमाई हुई है. सभी तरफ आरोपी के लिए फांसी की मांग उठ रही है इसे बीच आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा आज रामगढ़ के पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया.

    झामुमो ने बीजेपी पर लगाया यह आरोप

    झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू की अगवाई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताए गया कि विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ में हुई घटना भाजपा के कार्यकर्ता के द्वारा की गई थी.वहीं भाजपा के लोग इस पूरे प्रकरण में मौन है.

    जेएमएम ने की फांसी की मांग 

    जेएमएम की ओरा से मांग की गई है कि हत्यारे को फांसी की सजा मुकम्मल हो. झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा न्याय के लिए खड़ी है. भाजपा के लोग संप्रदाईक दंगा फैलाने का काम करते है, जिसे झारखंड मुक्ति मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगा. कल हम लोगों ने पैदल मार्च कर न्याय की मांग की थी, आज हम लोग आरोपी को फांसी की मांग कर रहे है.

    रिपोर्ट-अनुज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news