झामुमो ने भाजपा को दी चुनौती ! हिम्मत है तो गांव खेत खलियान में जाकर सरकार के खिलाफ बोलकर दिखाए

    झामुमो ने भाजपा को दी चुनौती ! हिम्मत है तो गांव खेत खलियान में जाकर सरकार के खिलाफ बोलकर दिखाए

    रांची(RANCHI): झारखंड में एक ओर केंद्रीय एजेंसी कार्रवाई में लगी है तो दूसरी ओर इस कार्रवाई पर राजनीति बयानबाजी तेज है.भाजपा  के केंद्रीय प्रवक्ता ने एक प्रेस वार्ता कर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया.जिसके बाद सत्ता पक्ष ने भाजपा को चुनाव में सबक सिखाने की बात बोल रही है.झामुमो ने चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो यही शब्द जनता के बीच खेत-खलिहान में जाकर बोले जनता तुरंत जवाब देने का काम करेगी.

    भाजपा के नेता बाहर से आकर लगा रहे आरोप

    झारखंड में बाहर से अब भाजपा के नेता आकर तरह-तरह के आरोप सरकार पर लगाते है. जफर ने सरकार पर 77 हजार करोड़ रुपय के घोटाले का आरोप लगाया है. यह लोग अडानी के साथ बैठने वाले है इन्हें हजार करोड़ तो ऐसे ही दिख जाता है. जिस घोटाले का जिक्र वह कर रहे थे. मनरेगा अर्जुन मुंडा, माइंस घोटाला रघुवर दास के समय का है. यह लोग तो अधिकारियों का नाम भी लेकर पहुंचे थे. इससे साफ है कि ED और CBI को क्या और किस पर करना है यह भाजपा कार्यालय में तय किया जा रहा है. जिस अधिकारी का नाम लिया है वह तो मुंडा सरकार के समय से विभिन्न पद पर है.

    घबरा कर भाजपा केंद्रीय ऐजेंसियों से करवा रही जांच

    हेमंत सोरेन सरकार अब सरना धर्म कोड, पेसा कानून और रोजगार देने का काम कर रही है. इससे भाजपा घबरा गई है और इसी बेचैनी में इस तरह से केंद्रीय ऐजेंसी कार्रवाई कर रही है. सुप्रियो ने पूछा की जिस सबूत की बात भाजपा के प्रवक्ता कर रहे थे. जब सारे सबूत उनके पास मौजूद है तो एजेंसी अब तक चुप क्यों थी ?. हाई कोर्ट में PIl दाखिल क्यों नहीं कर दिया ?. आखिर किस समय का इंतजार कर रहे थे. जफ़र दिल्ली से आकर झारखंड की सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है. पूरा एक तंत्र सरकार को परेशान करने के लिए काम कर रहा है.

    भाजपा का एक ही उद्देश्य है कि सूबे में बदहाली कायम रहे, ताकी किसी का काम नहीं हो सके. यहां के महिला सावित्री बाई फुले योजना का लाभ लेकर स्वालम्बी बन रही है. युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है. तो भाजपा को यह पच नहीं पा रहा है. जो भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा कार्यालय में बैठ कर लगा रहे है. अगर हिम्मत है तो यही बात खेत खलियान गांव में जाकर बोल कर देखे. जनता खदेड़ देगी ऐसे लोगों को कोई सुनने वाला नहीं है. देश की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ने के लिए सुभाष चंद्र बोस ने गोमो से निकल कर एक नारा दिया था. दिल्ली चलो अब जनता 2024 में दिल्ली पर कब्जे का एलान करेगी. ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेंगे.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news