असम चुनाव में झामुमो के स्टार प्रचारक का ऐलान-हेमंत के साथ कल्पना संभालेंगी कमान

Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
- PublishedAt: March 16, 2026, 6:18:36 PM
असम चुनाव के घोषणा के साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. 20 स्टार प्रचारक के साथ झामुमो चुनावी दंगल में कूदेगी. जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कल्पना सोरेन शामिल है.झामुमो ने इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को दी है. जिसमें सभी के नाम का जिक्र किया गया है.
रांची(RANCHI): असम चुनाव के घोषणा के साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. 20 स्टार प्रचारक के साथ झामुमो चुनावी दंगल में कूदेगी. जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कल्पना सोरेन शामिल है.झामुमो ने इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को दी है. जिसमें सभी के नाम का जिक्र किया गया है.
बता दे कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम चुनाव के घोषणा से पहले ही चुनावी मोड में था. और जब चुनाव की तारीख का ऐलान हुआ उसके बाद अब सीधे स्टार प्रचारक की घोषण की है. सभी प्रचारक असम के अलग अलग विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार के लिए काम करेंगे.