झारखंडी एकता संघ ठाणे ईकाई में मकर संक्रांति पर मिलन समारोह,दही चूड़ा के साथ जाना लोगों का हाल  

    झारखंडी एकता संघ ठाणे ईकाई में मकर संक्रांति पर मिलन समारोह,दही चूड़ा के साथ जाना लोगों का हाल

    मुंबई(MUMBAI): संस्था झारखंडी एकता संघ ठाणे इकाई के द्वारा कशेली ब्रिज ठाणे भिवंडी रोड दत्ता मंदिर के सामने मकरसंक्रांति के मौके पर चुड़ा-दही सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया.  इस मिलन समारोह में संस्था झारखंडी एक संघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव विनोद प्रसाद और केन्द्रीय सदस्य तौफीक अंसारी बतौर मुख्य और विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए. वहीं संघ के विनोद प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश के सभी प्रवासी मजदूरों से अपील किया कि हम सब एक साथ मिलकर चले और संस्था झारखंडी एकता संघ से जुड़ें ताकि हम लोग प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रख सकते हैं.

    संघ के केन्द्रीय सदस्य तौफीक अंसारी ने कहा ऐसे आयोजनों ने हम झारखंडी जनमानस को आपसी एकता और समरसता को नई ऊंचाई दी है. संघ के वरिष्ठजनों ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में आपसी सहयोग और एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. झारखंड प्रदेश के युवाओं ने तकनीकी और आधुनिकता के साथ मुंबई जैसे शहर को दिशा देने में एक अहम भूमिका झारखंड प्रदेश के प्रवासी मजदूरों ने भी निभाई है.

    झारखंडी एकता संघ ठाणे इकाई अध्यक्ष मुन्नलाल प्रसाद, बोरीवली अध्यक्ष भीम कुमार गुप्ता और वर्ली अध्यक्ष उमेश कुमार मंडल सहित संघ के सक्रिय सदस्यों ने भी अपनी बातें एवं समस्याएं रखा, कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक स्वर में संघ की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया. यह आयोजन न केवल एक मिलन समारोह थी, बल्कि झारखंडी समाज के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत भी बनी.

    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव विनोद प्रसाद, ठाणे इकाई अध्यक्ष मुन्नालाल प्रसाद, बोरीवली अध्यक्ष भीम कुमार गुप्ता, वर्ली अध्यक्ष उमेश कुमार मंडल, अतिथि गण अश्विन आगट, चेतन परब, सैलुट वीर संस्था के अध्यक्ष वंदना त्रिपाठी, कौशल कुमार, सक्रिय सदस्य नकुल महतो, हरि पंडित, कार्तिक प्रसाद, अशोक कुमार, सिताराम प्रसाद, सहादत अंसारी, अखतर अंसारी सहित झारखंडी एकता संघ ठाणे के पुरी टीम की सहयोग रहा और झारखंड प्रदेश के सेंकड़ों प्रवासी मजदूर इस मिलन समारोह में शामिल हुए.



    Related News