टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-झारखंड की राजधानी रांची से फिलहाल दो वंदेभारत ट्रेन चल रही है. रफ्तार से बात करने वाली ये इस ट्रेन के खुलने से मुसाफिरों के लिए कम वक्त पर पटना और हावड़ा तक का सफर कर ले रहें है. इसके खुलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है, हालांकि, किराया थोड़ा ज्यादा जरुर है. लेकिन, इसके साथ ही तमाम तरह की सुविधाएं भी ट्रेन में मुहैया करायी गई है.
रांची से वाराणसी के लिए वंदे भारत
झारखंड से रांची-पटना, रांची-हावड़ा के लिए वंदे भारत खुल गई है. अब रांची से वारणसी तक वंदे भात ट्रेन चलाने की योजना पर विचार किया जा रहा है. जो जल्द ही खुल सकती है. इसके संकेत भी रांची के सांसद दे चुके हैं. 21 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी आ रहे हैं, जो रांची से होकर चक्रधरपुर एक कार्यक्रम में जाने वाले हैं. लिहाजा, रांची टू वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को लेकर तारीख स्पष्ट कर सकते हैं. ऐसी उम्मीदें जताई जा रही है कि आयोध्या में राम मंदिर के उदघाटन से पहले इसे चलाया जा सकता है. फिलहाल रांची रेलमंडल प्रशासन औऱ दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन द्वारा रांची वंदेभारत ट्रेन कब चलेगी इसे लेकर कुछ भी आधिकारिक पुष्टी नहीं की है. सूत्रों के हवाले से ऐसा बताया जा रहा है कि ये वंदेभारत भी आठ कार चेयर वाली होगी.
कम वक्त में रांची से वाराणसी का सफर
रांची से वाराणसी के लिए 8 बजकर 10 मिनट में इंटरसिटी एक्सप्रेस चल रही है. जो अगले दिन सुबह 9 बजकर 25 मिनट में वाराणसी पहुंचाती है. इस सफर के दौरान यात्रियों को 13 घंटे 15 मिनट का समय लगता है. अगर रांची से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन खुलती है, तो फिर इससे भी कम वक्त यात्रियों को लगेगा. हालांकि, ये कब खुलेगा अभी इसकी कोई भी सूचना और आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

