Jharkhand Weather Update: 39 डिग्री पहुंचा जमशेदपुर का पारा, चिलचिलाती धूप से कराह रहे हैं लोग, पढ़ें कब मिलेगी राहत

    Jharkhand Weather Update: 39 डिग्री पहुंचा जमशेदपुर का पारा, चिलचिलाती धूप से कराह रहे हैं लोग, पढ़ें कब मिलेगी राहत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मार्च महीने के अंत में ही गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. जिस तरह से कड़क धूप खिल रही है उसको देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि मई-जून में लोगों की क्या हालत होनेवाली है. लगातार चढ़ते तापमान की वजह से लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं, तो वहीं धूप की वजह से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है.

    पढ़ें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    वहीं आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिकांश जिलों में कड़ी धूप खिलेगी, जिसकी वजह से लोगों का गर्मी से पसीना छूटेगा. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है,लेकिन आने वाले दिनों में इसमे उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा.

    3 अप्रैल से बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज

    वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 3 अप्रैल से एक बार फिर झारखंड के मौसम का मिजाज बदलेगा और झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे वहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है.3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक आसमान में बादल दिखाई देंगे, तो वहीं 6 अप्रैल से मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23   डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news