Weather Update : दो दिनों की प्रचंड गर्मी के बाद आज झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना, तापमान में 2-3 डिग्री के गिरावट से मिलेगी थोड़ी राहत

    Weather Update : दो दिनों की प्रचंड गर्मी के बाद आज झारखंड के कई हिस्सों में  गरज के साथ  बारिश की  संभावना, तापमान में 2-3 डिग्री के गिरावट से मिलेगी थोड़ी राहत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में दो दिनों की गर्मी के बाद फिर से मौसम ने आज से करवट बदला है और आज फिर झारखंड में बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो राजधानी समेत कई जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात भी देखी गई.वही सबसे अधिक तापमान पलामू जिला में 44.9 डिग्री सेल्सियस तो वही सबसे कम तापमान डाल्टनगंज में 23.9 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया.आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिकतम जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.

    झारखंड में होगी झमाझम बारिश

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना हुआ है.जिसका असर आज झारखंड राज्य में देखने को मिलेगा जिसकी वजह से आज झारखंड में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना जताई गई है. वहीं बारिश होने की वजह से झारखंड के अधिकतम जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. वही अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

    बारिश की वजह से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट

    मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड की अधिकतम जिलों में हल्की बारिश होगी.वहीं बारिश के साथ-साथ कई जिले में वज्रपात की भी स्थिति देखी जाएगी. मौसम विभाग की माने तो कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया और लोगों को सावधान रहने की चला दी गई है.

    पढ़े जिलों का अधिकतम संभावित तापमान

    लौहनगरी जमशेदपुर के मौसम की बात की जाए तो 5 जून को दोपहर में लोगों को प्रचंड गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी,लेकिन शाम होते-होते तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया. वही आज गुरुवार के सुबह के मौसम की बात की जाए तो सुबह से तेज धूप है जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.आज राजधानी रांची के तापमान की बात की जाए तो आज यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वही धनबाद का अधिकतम तापमान की बात की जाए तो यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.आज पलामू का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news