Jharkhand Vidhansabha Election:झारखंड सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है! पढ़ें एनडीए के लिए शिवराज सिंह चौहान ने क्या टारगेट फिक्स किया


धनबाद(DHANBAD):झारखंड अब धीरे-धीरे चुनावी मोड की ओर बढ़ रहा है.वार पलटवार शुरू है. एनडीए की सक्रियता तेज है तो इंडिया ब्लॉक भी अपने ढंग से तैयारी करने में जुट गया है .रविवार को रांची में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में चुनाव प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. हम लोग तो सिर्फ सहयोग करने आए हैं. लोकसभा चुनाव में लगभग 50 विधानसभा सीटों पर एनडीए की आई बढ़त अथवा बराबरी के टक्कर से एनडीए का खेमा उत्साहित है. यह बात भी लगभग तय है कि बढ़त या बराबरी वाली सीट को ही टारगेट कर एनडीए झारखंड में चुनाव लड़ेगा. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो झारखंड की सरकार को देश का सबसे भ्रष्ट घटिया और खराब सरकार बताया.
पढ़ें शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार पर क्या आरोप लगाया
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने जितने वादे किए गए थे, एक भी नहीं निभाया गया. सरकारी नौकरियों के वायदे किए गए थे, लेकिन किसी को नियुक्ति पत्र नहीं मिला. नौकरी मिली और न हीं बेरोजगारी भत्ता मिला. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और हेमंता विश्व सरमा के मार्गदर्शन में बीजेपी अपने संकल्प को सिद्धि तक ले जाने में सफल रहेगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का जनादेश राज्य सरकार के खिलाफ है ,बावजूद झारखंड सरकार अहंकार में डूबी हुई है. इधर, लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर मिली जीत से उत्साहित इंडिया ब्लॉक विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. गठबंधन सरकार का टारगेट विधानसभा चुनाव में एक बड़े वोट बैंक को अपने पाले में करने का है. इस वोट बैंक में आदिवासी, दलित ,माध्यम वर्ग के लोग शामिल हैं. इसके लिए चंपई सरकार कई नई फ्लैगशिप योजनाओं पर काम करने जा रही है. यह योजना उन विभागों की होगी, जो सीधे-सीधे बड़े वोट बैंक को प्रभावित करते हैं. इसमें रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, आदिवासी बहुत प्रखंडों में युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार प्रोत्साहन भत्ता, 25 से 50 साल की गरीब महिलाओं को प्रोत्साहन राशि और 200 यूनिट फ्री बिजली स्कीम शामिल है .उपरोक्त सभी योजनाओं से 50 लाख से अधिक लाभुकों को सीधे-सीधे लाभ होगा.
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी शुरु
इधर, कांग्रेस भी तैयारी शुरू कर दी है .झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में बैठक आज होगी. इसमें कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल रहेंगे. कांग्रेस यह तय करेगी कि किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाया जाए. झारखंड की गठबंधन सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच कैसे पहुंचा जाए, ताकि विपक्ष किसी भी तरह से जनता को बरगला नहीं सके. यह भी सूचना मिल रही है कांग्रेस ने तीन नेताओं का निलंबन वापस ले लिया है. इनमें आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता शामिल हैं. वैसे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारी के बयान पर पलटवार किया है .उन्होंने कहा है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में 52 विधानसभा सीट पर आगे होने को विधानसभा चुनाव जीत का मंत्र बता रही है.
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने काम बांटना शुरु कर दिया है
2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी 55 सीट पर आगे थी. तब कह रही थी कि विधानसभा चुनाव में 65 सीट जीतेंगे. इसके बाद 25 भी पर नहीं कर पाई. इस बार 52 सीट पर है तो 20 भी पर नहीं कर पाएगी .जो भी हो लेकिन झारखंड का विधानसभा चुनाव एनडीए और इंडिया ब्लॉक के लिए महत्वपूर्ण हो गया है. सारी फील्डिंग विधानसभा चुनाव को देखकर सजाई जा रही है. झारखंड में लोगों में काम बांटने का काम एनडीए शुरू कर दिया है. प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई संगठन का काम करेंगे तो शिवराज सिंह चौहान और हेमंता विश्व सरमा अन्य कार्य देखेंगे. दोनों नेताओं ने रविवार को रांची में घोषणा की कि चुनाव का चेहरा बाबूलाल मरांडी ही होंगे. मतलब साफ है है कि एनडीए आदिवासी सीटों और लोकसभा चुनाव में जिन-जिन विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली है ,अथवा बराबरी का टक्कर रहा है, उसको टारगेट कर चुनाव लड़ेगा.
रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो
4+