Jharkhand Assembly Election: भाजपा की सत्ता में वापसी के लिए हिमंता ने ली मण्डल अध्यक्षों की  क्लास,कहा प्रत्याशी को पीछे छोड़ मोदी को जिताने का करें काम   

    Jharkhand Assembly Election: भाजपा की सत्ता में वापसी के लिए हिमंता ने ली मण्डल अध्यक्षों की  क्लास,कहा प्रत्याशी को पीछे छोड़ मोदी को जिताने का करें काम   

    रांची(RANCHI): झारखंड में भाजपा वापस से सत्ता में आने की तैयारी में लगी है. चुनाव में बहुमत के आड़के तक भाजपा को पहुंचाने की जिम्मेवारी हिमंता  और शिवराज के कंधे पर जिम्मेवारी शीर्ष नेतृत्व ने दिया है. इसी कड़ी में झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता  ने रांची में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष के साथ साथ जिला चुनाव प्रभारी के साथ लंबी बैठक की है. इस बैठक में पार्टी को बहुमत तक कैसे पहुंचना है इसका गुरु मंत्र हिमंता  ने दिया है.बैठक के बाद सभी मण्डल अध्यक्ष और जिला प्रभारी ऊर्जावान होकर अब जमीन पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे.

    बैठक के बाद झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता  बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में सत्ता से हेमंत सोरेन को हटा कर ही चैन लेंगे. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है. जनता अब इस सरकार के काम से ऊब चुकी है. 2024 का चुनाव बदलाव का चुनाव है. सभी क्षेत्र से भाजपा का अच्छा फ़ीड बैक है. चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेक कर भाजपा की सरकार बनने जा रही है.उन्होंने बताया कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता इस सरकार की नाकामी और वादों को याद दिलाने का काम करेगा.

    हिमंता  ने कहा कि मण्डल अध्यक्ष को एक जिम्मेवारी दी गई है. सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रखने का काम करेगी.उन्होंने कहा कि झारखंड को घुसपैठ से बचाना है,युवाओं के भविष्य को बचाना है. झारखंड को सबसे विकसित राज्य में शामिल करने के साथ साथ मोदी के चेहरे को देख कर संगठन को मजबूत करने का काम करने का निर्देश दिया गया है.उन्होंने कहा कि बिना प्रत्याशी और नेता को देखे हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को काम करना है. मोदी के हाथ में जीत का गुलदस्ता देने की सोच कर काम करना है.         


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news