Jharkhand Politics :21 सितंबर को गढ़वा आयेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, परिवर्तन यात्रा को दिखायेंगे हरी झंडी

    Jharkhand Politics :21 सितंबर को गढ़वा आयेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, परिवर्तन यात्रा को दिखायेंगे हरी झंडी

    गढ़वा(GARHWA): भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 सितंबर को गढ़वा पहुंचेंगे. वे 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर उंटारी प्रखंड के बाबा बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे, उसके बाद सभा कों सम्बोधित करेंगे. कार्यक्रम को लेकर गोसाईबाग मैदान मे तैयारी चल रही है. पलामू सांसद बीडी राम एवं भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही नें कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.वहीं जनता कों दोपहर 2 बजे का निमंत्रण दिया साथ ही साथ कहा कि बहुत ही जोश और ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को कराया जा रहा है आप आइये और आशीर्वाद दीजिये कार्यक्रम कों सफल बनाएं. 

    झारखंड में आ रही है बीजेपी की सरकार - बीडी राम 

    सांसद बीडी राम ने जनता से अपील किया कि झारखण्ड सरकार को बताइये कि ई भंडार से संदेश दे कि आपकी सरकार जा रही है और बीजेपी की सरकार आ रही है.  आप राज्य के गद्दी छोड़ने के लिए तैयार हो जाए. उन्होंने कहा भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए संकल्प सह परिवर्तन यात्रा की शुरुआत पलामू प्रमंडल के भवनाथपुर विधानसभा से की जा रही है. देश के रक्षामंत्री यहां पहुंचेंगे और परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाते हुए जनसभा को सम्बोधित करेंगे.

    भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए परिवर्तन यात्रा की हो रही शुरूआत- बीडी राम 

    पलामू सांसद बीडी राम ने कहा कि भ्रष्टाचारी और गरीबो की हक मारनेवाली सरकार को उखाड़ फेकने के लिए यह परिवर्तन यात्रा बहुत जरुरी थी, जिसकी शुरुआत भवनाथपुर विधानसभा के बंशीधर नगर से की जाएगी. जो यह यात्रा पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभाओ जाकर लोगो को इस सरकार के खिलाफ जगाने का काम करेगा.



    Related News