झारखंड में अपराध पर लगेगा अंकुश, पुलिस ने बनाई रणनीति- जानिये क्या बोले DGP और IG

    झारखंड में अपराध पर लगेगा अंकुश,  पुलिस ने बनाई रणनीति- जानिये क्या बोले DGP और  IG

    रांची(RANCHI): झारखंड पुलिस मुख्यालय में अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर योजना बनाई गई. DGP नीरज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में सभी जिलों के एसपी, IG और वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में अपराधियों से सख्ती से निबटने को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान DGP ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिया है.

    IG अभियान अमोल होमकर ने बताया, राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर कैसे लगाम लगानी है. इसे लेकर अपराधियों के खात्मे की योजना बनाई गई है. पिछले दिनों घटित कई घटनाओं की भी समीक्षा की गई है. बैठक में एसपी द्वारा उनके जिलों में घटित घटनाओं के बारे में भी जानकारी ली गई है. घटना के पीछे क्या कोई गिरोह सक्रिय है. इसके अलावा सभी जिला में हुए लूट,हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं की अनुसंधान रिपोर्ट मुख्यालय को सौपने का निर्देश दिया गया है.

    आगामी पर्व पर शांति व्यवस्था को लेकर भी DGP ने कई निर्देश जिला के पुलिस पदाधिकारियों को दिया है. दुर्गा पूजा,दीपावली और छठ पर्व को लेकर विधि व्यवस्था किस तरह से रहेगी इसका भी दिशा निर्देश दिया गया है.    

                


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news