झारखंड शराब घोटाला: ACB ने वेलकम डिस्टिलरी के मालिक राकेश जायसवाल को किया अरेस्ट

    झारखंड शराब घोटाला: ACB ने वेलकम डिस्टिलरी के मालिक राकेश जायसवाल को किया अरेस्ट

    रांची (RANCHI): झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में ACB ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. टीम ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी और वेलकम डिस्टिलरी के मालिक राकेश जायसवाल को अरेस्ट किया है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी. इस मामले में ACB ने तत्कालीन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है. इस केस में पहली गिरफ्तारी IAS अधिकारी विनय चौबे की हुई थी.

    ACB की FIR में बताया गया है कि दो प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा जमा की गई बैंक गारंटी फर्जी थी, लेकिन अधिकारियों ने इसकी ठीक से जांच नहीं की. इस गड़बड़ी के कारण 38.44 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ. बैंक प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि यह बैंक गारंटी न तो बैंक द्वारा जारी की गई है, न ही इसका लेटरहेड या सिग्नेचर असली है. इसके बावजूद एजेंसियों पर कार्रवाई नहीं की गई.

    नियम के अनुसार रिकवरी नहीं होने पर मार्च 2025 तक मेसर्स विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर 12 करोड़ 98 लाख 18 हजार 405 रुपये और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 25 करोड़ 46 लाख 66 हजार 313 रुपये की देनदारी पाई गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news