झारखंड में तीन साल से तीन राज्यपाल, जानिए प्रदेश का बारहवें राज्यपाल के बारे में

    झारखंड में तीन साल से तीन राज्यपाल, जानिए प्रदेश का बारहवें राज्यपाल के बारे में

    धनबाद(DHANBAD) : झारखंड में 3 साल में तीन राज्यपाल, रमेश बैस के बाद सीपी राधाकृष्णनऔर अब संतोष कुमार गंगवार. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है. संतोष कुमार गंगवार को 2024 लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं देने की वजह से शायद झारखंड के राज्यपाल के पद पर एडजस्ट किया गया है. संतोष कुमार गंगवार भाजपा के कद्दावर नेता  है. संतोष कुमार गंगवार आठ बार के सांसद है. केंद्रीय मंत्री भी रहे है. चुनाव जीतते और हारते रहे पर आठ बार के सांसद रहे है. जानकारी के अनुसार 1989 से 2009 तक वह लगातार 6 बार सांसद का चुनाव जीते थे.  2009 में हारने के बाद 2014 में फिर जीते. 2019 में भी उन्होंने विजय पताका लहराया. 

    मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था. उन्हें पहली बार राज्य मंत्री बनाया गया था. कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी. इस पद पर 2016 तक रहे. उसके बाद उन्हें वित्त राज्य मंत्री बनाया गया. श्रम और रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी भी उनको  मिली थी. संतोष गंगवार झारखंड के 12 वें राज्यपाल बने है. सीपी  राधाकृष्णन ने 18 फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल का पदभार संभाला था. झारखंड विधानसभा द्वारा पारित कुछ विधेयकों को लौटाने के बाद सत्ता पक्ष ने राज्यपाल के प्रति नाराजगी भी व्यक्त की थी. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है. 

    राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं. सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नये राज्यपाल होंगे. उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नये राज्यपाल होंगे. वह फिलहाल झारखंड के राज्यपाल हैं. उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है. संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news