Jharkhand Election:चुनाव का बज चुका है बिगुल पर एनडीए और महागठबंधन में नहीं हो पाई सीट शेयरिंग, पढ़ें मिथिलेश ठाकुर ने इस पर क्या कहा

    Jharkhand Election:चुनाव का बज चुका है बिगुल पर एनडीए और महागठबंधन में नहीं हो पाई सीट शेयरिंग, पढ़ें मिथिलेश ठाकुर ने इस पर क्या कहा

    गढ़वा(GADHWA): झारखण्ड मे विधानसभा के चुनाव की घोषणा हो गई है, जिसके बाद सभी दल अपनी अपनी जीत की तैयारी मे जुट गई है. अभी तक न तो एनडीए की सीट शेयरिंग हो पाया है और ना ही इंडिया महागठबंधन की हो पाई है. ऐसे में पलामू प्रमंडल में जेएमएम कितनी सीट पर लड़ेगी, इसको लेकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खुलकर बात की है.

    गठबंधन मे कोई खींचतान नही है 

    वहीं मंत्री सह वर्तमान मे जेएमएम पार्टी से गढ़वा विधानसभा के भावी प्रत्याशी मिथलेश ठाकुर ने कहा कि हमारा एलायेंस सिर्फ राजद,कांग्रेस से ही नहीं बल्कि अन्य पार्टियों से है. हमलोग इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि सबसे पहले सांप्रदायिक ताकतों को हमलोग मिलकर शिकस्त देने का काम करेंगे तभी हमलोग क्षेत्र का विकास और जनता को उसका हक दिला पाएंगे. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि अपने नेता हेमंत सोरेन को इसके लिए नामित किया है. गठबंधन मे कोई खींचतान नही है. हमलोग जितने वाले सीट पर लड़ेंगे और विपक्ष को धूल चटाने का काम करेंगे.

    पढ़ें विपक्ष पर मिथिलेश ठाकुर ने क्या कहा 

    उन्होंने कहा कि अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है.जब घोषणा होगी तो हमलोग नामांकन की तिथि घोषित करेंगे, अभी पार्टी के कार्यकर्त्ता के रूप में काम कर रहे है. पार्टी योग्य समझेगी तो मुझे फिर मौका देगी. विपक्ष के सरकार में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपना देखना छोड़ दे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news