प्रदेश प्रभारी आए थे कांग्रेस के आपसी मनमुटाव सुलझाने, गए भाजपा पर गुस्सा उतारकर, पढ़िये अविनाश पांडेय क्या बोले

    प्रदेश प्रभारी आए थे कांग्रेस के आपसी मनमुटाव सुलझाने, गए भाजपा पर गुस्सा उतारकर, पढ़िये अविनाश पांडेय क्या बोले

    रांची (RANCHI): कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय तीन दिनों से रांची में थे. वो कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पार्टी संगठन में चल रही आपसी नाराजगी को दूर करने समेत संगठन मजबूत करने की मंशा से आए थे. लेकिन आज दिल्ली जाते-जाते गुस्सा भाजपा पर उतार गए. उन्होंने आज मीडया के बीच आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार राजनैतिक दलों की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास कर रही है. प्रतिपक्ष को भाजपा खत्म करने पर तुली है, लेकिन ये उसका सपना ही रहेगा. कांग्रेस कार्यकर्ता उसका मुहतोड़ जवाब देंगे. झारखंड प्रदेश के सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह के माध्यम से सड़क पर आकर डटकर इसका विरोध किया. आगे भी केन्द्र सरकार की हर गलत नीति और निर्णय का हम इसी प्रकार प्रतिकार करते रहेंगे.

    जल्द संगठन का विस्तार होगा

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को लेकर अप्रैल माह से शुरू अभियान के प्रथम चरण सफलतापूर्वक खत्म होने के लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सीएलपी लीडर आलमगीर आलम, का आभार भी व्यक्त किया. वहीं कहा कि दो दिनों में जिलाध्यक्ष पद के साक्षात्कार के लिए आमंत्रित लोगों का साक्षात्कार लिया, जिसे प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुमोदन एवं जितने भी पैनालिस्ट साक्षात्कार में मौजूद थे. उनके अनुमोदन के अनुसार बहुत ही जल्द हम जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय और साथ ही साथ बहुत ही जल्द मंडल स्तरीय  कमिटी का निर्धारण करने में सफल होंगे.

    हर जिला में निकाली जाएगी गौरव यात्रा

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि जिला स्तर पर 75 किमी या उससे अधिक की छह दिवसीय पदयात्रा निकाली जाएगी. जिसका नाम है आजादी की गौरव यात्रा. यह यात्रा हर जिले के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों को छूती हुई और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जाएगी. यात्रा  09 अगस्त से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलेगी. कुछ जगहों पर 13 अगस्त को भी पूर्ण हो सकती है. साथ ही साथ 15 अगस्त को राज्य के राजधानी रांची में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी समायोजन होगा.

    ये भी रहे मौजूद

    उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र के सामने बेरोजगारी, महंगाई, लचर कानून व्यवस्था और कमजोर अर्थव्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां है. मौक पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेता कांग्रेस विधायक दल आलमगीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ. एम तौसीफ भी उपस्थित रहे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news