रांची(RANCHI): झारखंड में नियोजन नीति पर विरोध थमने का नहीं ले रहा है. सूबे के हेमंत सोरेन सरकार को 60/40 पर विपक्षी पार्टी बीजेपी के साथ-साथ राज्य के युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर सोमवार 10 अप्रैल को झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से 60/40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड बंद करने का ऐलान किया गया है. जिसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है.
बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के किये गये चाक चौबंध
आपको बता दें कि झारखंड यूथ एसोसिएशन के बंद के ऐलान को लेकर प्रशासन की ओर से राज्य के अलग-अलग जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो. राजधानी रांची में इसको लेकर 2000 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. जिसमें (रैफ) रैपिड एक्सन फोर्स,(क्यूआरटी) इको महिला पुलिस के साथ जिला बल की लाठी पार्टी पुलिस शामिल हैं.बंद को देखते हुए पानी टैंकर, वज्र वाहन और आंसू गैस टीम को लगाया गया है.
आपके शहर में क्या क्या रहेगा बंद देखें पूरी जानकारी
आज बंद को देखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ कॉलेज को भी बंद रखने का निर्देश है. सुबह से ही पुलिस प्रशासन तैनात हैं. जिसकी वजह से बंद का कोई असर 11 बजे तक देखने को नहीं मिल रहा है. वाहन का परिचालन सामान्य रुप से हो रहा है. साफ शब्दों में कहें तो राजधानी रांची का माहौल सामान्य है.
रिपोर्ट: प्रियंका कुमारी


