झारखंड निकाय चुनाव : शहर की सरकार बनने को तैयार, 48 निकायों की मतगणना हुई शुरू

    झारखंड निकाय चुनाव : शहर की सरकार बनने को तैयार, 48 निकायों की मतगणना हुई शुरू

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में आज स्थानीय शासन और विकास की दिशा तय होगी. राज्य के 48 नगर निकायों, जिनमें रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं, में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी 1,309 मतगणना टेबलों पर कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी प्रक्रिया का भरोसा दिलाया है. इस बार चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से हुए हैं, जिसके कारण नतीजों की घोषणा में अपेक्षित समय लग सकता है. ये चुनाव केवल स्थानीय निकायों के भविष्य के लिए नहीं, बल्कि सत्ताधारी इंडिया गठबंधन और विपक्षी भाजपा के जनाधार की परीक्षा भी माने जा रहे हैं.

    निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना की अवधि निकाय के आकार और वार्डों की संख्या पर निर्भर करेगी. छोटे नगर निकायों में 2-3 राउंड में गणना पूरी हो सकती है, जबकि बड़े नगर निगमों जैसे रांची में 5 राउंड और बोकारो में 9 राउंड तक लग सकते हैं. आयोग ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हर राउंड के बाद आंशिक परिणामों की घोषणा करने के निर्देश भी जारी किए हैं.

    झारखंड के कुल 9 नगर निगमों में मेयर कौन होंगे, यह भी आज ही स्पष्ट होगा. मतगणना होने वाले नगर निगम इस प्रकार हैं.

    रांची नगर निगम

    धनबाद नगर निगम

    जमशेदपुर नगर निगम

    चास नगर निगम (बोकारो)

    देवघर नगर निगम

    हजारीबाग नगर निगम

    गिरिडीह नगर निगम

    आदित्यपुर नगर निगम (सरायकेला-खरसावां)

    मेदिनीनगर नगर निगम (पलामू)

    जिला प्रशासन और पुलिस ने मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह कड़ा किया है. सभी राजनीतिक दल और नागरिक बड़ी संख्या में प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं, क्योंकि यह चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा और स्थानीय विकास के लिए अहम माना जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news