झारखंड के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान पहुंचे बाबा मंदिर, सपरिवार लिया बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद

    झारखंड के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान पहुंचे बाबा मंदिर, सपरिवार लिया बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद

    देवघर (DEOGHAR):  झारखंड के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँच. जहां मंदिर प्रशासन द्वारा सभी का स्वागत किया गया. तीर्थ पुरोहित द्वारा पहले इनलोगों को संकल्प कराया गया फिर गर्भगृह ले जाकर विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन और दर्शन कराया गया. इसके बाद मुख्य न्यायाधीश को जिला और मंदिर प्रशासन की ओर से डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी सौरभ द्वारा स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र और बाबा बैद्यनाथधाम का प्रसाद भेंट किया गया. बाबा दरबार मे सपरिवार हाज़िरी लगाकर मुख्य न्यायाधीश ने देश और राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की।मुख्य न्यायाधीश के साथ जिला के आलाधिकारी और न्यायालय के अधिकारी मौजूद रहे. कल शाम को मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ का संध्या श्रृंगार पूजा में भी भाग लिए थे.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news