Jharkhand BJP:सांसद ,विधायकों के "दरबार" में क्यों जुटने लगी सेकंड लाइनरो की भीड़ ,पढ़िए डिटेल्स में 

    Jharkhand BJP:सांसद ,विधायकों के "दरबार" में क्यों जुटने लगी सेकंड लाइनरो की भीड़ ,पढ़िए डिटेल्स में 

    धनबाद(DHANBAD) | नए साल के पहले महीने  में ही झारखंड भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा के बीच सांसद और विधायकों के दरबार में कार्यकर्ताओं और सेकंड लाइन के नेताओं की भीड़ जुटनी   शुरू हो गई है.  यह बात भी सच है कि प्रदेश में नेतृत्व बदलाव  होगा तो उसका असर जिला स्तर तक पड़ेगा.  कई जिला अध्यक्ष बदले जा सकते है.  धनबाद जिला महानगर  और ग्रामीण जिला अध्यक्ष पर भी खतरा है.  यह खतरा तो चुनाव के पहले से ही था, लेकिन अब तो चुनाव  हो गया है.  परिणाम भी सामने आ गया है.  अब ऐसे में प्रदेश से लेकर केंद्र के नेताओं को संगठन में बदलाव कर इसमें  मजबूती प्रदान करने की चिंता है.  दरअसल, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में संबंधित इलाके के सांसद और विधायकों का रिकमेंडेशन बहुत जरूरी होता है.  ऐसे में जो भी जिला अध्यक्ष बनने की इच्छा रखते हैं, वह दरबार में हाज़री  लगाना शुरू कर दिए है. 

     अपने पक्ष की बातो का पुलिंदा रख रहे है सामने 
     
    अपने पक्ष में किए गए कार्यों का पुलिंदा विधायक और संसद के पास रखने लगे है.    पहले घोषणा हुई थी कि फरवरी में झारखंड बीजेपी के संगठन में बदलाव होगा, लेकिन अब नए साल के पहले महीने में ही बदलाव की चर्चा  है.  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की झारखंड बीजेपी में सक्रिय एंट्री भी यही बता रही है.  यह मानकर चला जा रहा है कि झारखंड में भाजपा अब ओबीसी कार्ड खेलेगी.  और ऐसे में रघुवर दास को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है.  फिर तो यह तय है कि बदलाव का असर जिला स्तर तक पड़ेगा.  वैसे भी, हर जिले के छोटे-बड़े नेता और कार्यकर्ता शुभकामना के बहाने रघुवर दास के पास पहुंच रहे है.  उन्हें अपना चेहरा याद दिला रहे है.  झारखंड में प्रदेश भाजपा संगठन पर्व  मना  रही है.  गांव, मोहल्लों तक सदस्यता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है और इस पर काम हो रहा है. 
     
    22 दिसंबर से शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान

     22 दिसंबर से शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है.  प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप फाइव में लाने के लिए कार्यकर्ता लगातार ऑनलाइन सदस्य बना रहे है.  यह बात भी सच है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है.   इस वजह से भाजपा संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है.  सांसद और विधायकों पर भी बड़ी जिम्मेवारी है.  सदस्यता अभियान में भी उनकी भूमिका है.  झारखंड बीजेपी को सदस्यता अभियान में देश के टॉप फाइव में लाने की जिम्मेवारी सांसद और विधायकों को भी दी गई है.  देखना होगा कि आगे -आगे होता है क्या? फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news