झारखंड बीजेपी ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    झारखंड बीजेपी ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    रांची(RANCHI): पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर झारखंड बीजेपी कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को  सांझा किया. 

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा अनत्योदय की बात करते थे. अंतिम व्यक्ति का उदय कैसे हो इसकी कोशिश हमेशा करते रहे और देश के प्रधानमंत्री उसी विचार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं. मोदी सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ और योजनाएं पहुंचाने में लगी हुई है. वहीं कार्यक्रम में शामिल रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जन संघ की स्थापना करने वाले में एक थे. भारतीय राजनीति में वैसे व्यक्ति होना मुश्किल है. समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति तक कैसे पहुंचा जाए इसका विधान दिया. महात्मा गांधी, राममनोहर लोहिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय सब एक ही विचार धारा के थे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंडित जी के दर्शन अनुसार कार्य कर रही है. 

     रिपोर्ट: समीर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news