झारखंड विधानसभा : जमाकर्त्ताओं के हितों का संरक्षण अधिनियम 2011 समेत कई विधेयक पास

    झारखंड विधानसभा : जमाकर्त्ताओं के हितों का संरक्षण अधिनियम 2011 समेत कई विधेयक पास

    रांची (TNP Desk) : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें और अंतिम दिन शनिवार को भोजनावकाश के बाद झारखंड जमाकर्त्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय स्थापनाओं में) अधिनियम, 2011 सदन में पेश किया गया. यह विधयेक सदन से पास हो गया.

    इसके बाद इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक 2024 सदन में पेश किया गया. यह विधेयक सदन से पास नहीं हुआ. विधायक विनोद सिंह और लंबोदर महतो की मांग पर इस विधेयक को प्रवर समिति के पास भेज दिया गया. झारखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2024 सदन में पेश किया गया, जो सदन से पास हो गया. इसके बाद झारखंड लोक कार्य संविदा विवाद माध्यस्थम न्यायाधिकरण विधेयक 2024 सदन में पेश किया गया. यह भी सदन से पास हो गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news