Jharkhand Assembly 2024 : सुबह 9 बजे तक तक 13.04% वोटिंग, जानिए रांची विधानसभा का हाल

    Jharkhand Assembly 2024 : सुबह 9 बजे तक तक 13.04% वोटिंग, जानिए रांची विधानसभा का हाल

    रांची (RANCHI) : झारखंड में पहले चरण के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से जारी है. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 13.04 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा मतदान सिमडेगा में 15.09 फीसदी हुआ है. इसी तरह चतरा में 13.21 फीसदी, पूर्वी सिंहभूम में 11.25 फीसदी, गढ़वा में 13.41 फीसदी, गुमला में 13.93 फीसदी, हजारीबाग में 13.20 फीसदी, खूंटी में 14.37 फीसदी, कोडरमा में 14.97 फीसदी, लातेहार में 13.80 फीसदी, लोहरदगा में 14.97 फीसदी, पलामू में 11.84 फीसदी, रामगढ़ में 14.37 फीसदी, रांची में 12.06 फीसदी, सरायकेला में 14.62 फीसदी और पश्चिमी सिंहभूम में 13.80 फीसदी मतदान हुआ है.

    रांची जिला के पांच विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत निम्न है-

    मतदान प्रतिशत

    तमाड़ - 14.97 %

    रांची - 10.05 %

    हटिया - 11.3 %

    कांके - 10.95 %

    माण्डर - 14.85 %

    जिला : सरायकेला-खरसावां


    5O- ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र

    मतदान प्रतिशत:- 15.22%

    51- सरायकेला विधानसभा क्षेत्र

    मतदान प्रतिशत:- 13.84%

    57- खरसावां विधानसभा क्षेत्र

    मतदान प्रतिशत:- 15.09%

    झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 43 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 17 सामान्य सीटों, 6 अनुसूचित जाति और 20 अनुसूचित जनजाति सीटों के लिए कुल 683 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं. 5,344 मतदान केंद्रों पर होने वाले चुनाव में 1,36,85,508 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 68,65,208 पुरुष, 68,20,000 महिला और 301 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news