झरिया विधायक ने दिया एंबुलेंस,जानिए आम लोगों को कैसे मिलेगी सेवा

    झरिया विधायक ने दिया एंबुलेंस,जानिए आम लोगों को कैसे मिलेगी सेवा

    धनबाद(DHANBAD): अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ,झरिया शाखा को झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने विधायक निधि से एक एंबुलेंस मंगलवार को दिया. एंबुलेंस का विधिवत पूजा झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, मारवाड़ी युवा मंच शाखा के अध्यक्ष निशा शर्मा, मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश अग्रवाल एवं सीएचसी झरिया के प्रभारी डॉक्टर मिहिर प्रसाद ने किया. 

    अब जरूरतमंदों को ससमय अस्पताल जाने में मदद मिलेगी
     
    विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि झरिया में बहुत से लोग ऐसे वर्ग के हैं, जो पैसों के अभाव में एंबुलेंस का प्रबंध नहीं कर पाते हैं. मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा को एंबुलेंस सौंपते हुए विधायक  ने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही है कि अब जरूरतमंदों को ससमय अस्पताल जाने में मदद मिलेगी. एंबुलेंस का प्रभार मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष गणेश अग्रवाल व शाखा सदस्य आयुष जालान को सौपा गया है, जिनसे  एम्बुलेंस सेवा जरूरतमंद ले सकते हैं. 

    मौके पर लोग रहे मौजूद 

    मौके पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अजय अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अनूप मित्तल, अमित बाजोरिया, संजय कथूरिया, अमित अग्रवाल, रत्नेश यादव, वीरेंद्र बहादुर सिंह, बबलू सिंह, दिनेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, कविता अग्रवाल, किरण खरकिया, महेश शर्मा, दीपक शर्मा, रूपेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news