दुमका पुलिस ने बाइक चोरी कांड का किया उद्भेदन, एक सप्ताह के अंदर 15 बाइक के साथ 6 चोर गिरफ्तार


दुमका(DUMKA):दुमका पुलिस को बाइक चोरी कांड के उद्भेदन में लगातार सफलता मिल रही है. एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम का मेहनत रंग ला रहा है,यही वजह है कि एक सप्ताह के भीतर कुल चोरी के 15 बाइक के साथ 6 बाइक चोर को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया.
दोनो के पास से चोरी के दो मोटरसाईकिल बरामद
मंगलवार को नगर थाना परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई.प्रेसवार्ता में एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि टीम द्वारा 25 दिसंबर को साहेबगंज जिला के राजमहल थाना क्षेत्र में छापामारी की गई.इस छापामारी में दो अपराधियों अब्दुल मोतालिक , राजमहल एवं अकरम शेख मानसिंह को गिरफ्तार किया गया.इन दोनो के पास से चोरी के दो मोटरसाईकिल बरामद हुआ है. इसके आलावे इनलोगो के पास से लॉक तोड़ने का औजार एंव मास्टर चाभी बरामदगी हुआ.
पकड़े गये दोनो अपराधकर्मी आदतन अपराधी है
पुछताछ में दोनो अपराधकर्मी की निशानदेही पर दुमका थाना क्षेत्र के बढ़ईपाड़ा स्थित अन्य अपराधकर्मी अंजन साह के घर के पास पोखरा के पास से चोरी के दो अन्य मोटरसाईकिल बरामद हुआ.इस संबध में दुमका नगर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है जो दुमका नगर थाना गठित विशेष टीम लगातार छापामारी में लगी है.पकड़े गये दोनो अपराधकर्मी आदतन अपराधी है तथा इनलोगों के विरुद्ध पूर्व से कई काण्ड दर्ज है.
रिपोर्ट-पंचम झा
4+