जेसीए मैट्रिक और 12वीं प्रिबोर्ड की परीक्षा आज से शुरू,धनबाद डीसी ने कहा अच्छे अंक लाने वाले बच्चे होंगे सम्मानित

    जेसीए मैट्रिक और 12वीं प्रिबोर्ड की परीक्षा आज से शुरू,धनबाद डीसी ने कहा अच्छे अंक लाने वाले बच्चे होंगे सम्मानित

    धनबाद(DHANBAD):झारखंड मैट्रिक और 12वीं प्रीबोर्ड की परीक्षा 17 दिसंबर से शुरू हो गई है.परीक्षा की तैयारी को लेकर धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एचई हाई स्कूल का निरीक्षण किए. एक - एक कलाश रूम में जाकर देखें. इसके बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रीबोर्ड परीक्षा तैयारी को लेकर देखने आए थे. अलग अलग स्कूलों में अन्य अधिकारी भी गए है.

    धनबाद डीसी ने कहा अच्छे अंक लाने वाले बच्चे होंगे सम्मानित

     इस बार बोर्ड परीक्षा से पहले दो बार प्रीबोर्ड होगी.प्रिबोर्ड में जो भी बच्चे अच्छे अंक लाएंगे उसे सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि धनबाद का रिजल्ट 12वें 14वें स्थान पर रहता है इसमें सुधार के काफी प्रयास किए गए है.जिले में बच्चों का रिजल्ट अच्छा हो इसे लेकर पहले से तैयारी की गई है. वही स्कूल में शिक्षक की कमी को लेकर कहा कि शिक्षक की कमी है लेकिन कम शिक्षक में भी अच्छे रिजल्ट हो सकते है ऐसे कई उदाहरण है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news