जामताड़ा:बैंक अधिकारी बन लोगों को बना रहा था बेबकूफ़, पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों को दबोचा

    जामताड़ा:बैंक अधिकारी बन लोगों को बना रहा था बेबकूफ़, पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों को दबोचा

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : जामताड़ा साइबर क्राइम का गढ़ बन गया है. यहां से आए दिन साइबर क्राइम से जुड़ा कोई ना कोई मामला सामने आते रहता है. वही हाल ही में जामताड़ा पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह अपराधी बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लोगों से ठगी का काम कर रहे थे गिरफ्तार अपराधियों में तीन पहले से इस मामले में जेल जा चुके हैं. मगर जेल से छूटने के बाद भी यह साइबर क्राइम से जुड़े रहे और एक बार फिर यह पुलिस के शिकंजे में है.

    पहले तीन अपराधी गिरफ्तार 

    इस मामले के बारे में आपको बता दें कि जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने गुप्त सूचना के आधार पर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पहले नारायण थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. इन अपराधियों की पहचान बापन दास, वरुण दास, और अशोक रविदास के रूप में की गई है. जिसके पास से पुलिस को पांच पूर्ण आठ सिम कार्ड और एक डायरी बरामद किया है. 

    पुलिस ने अन्य अपराधियों को किया गिरफ्तार

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस को यह पता चला कि यह लोग पहले से साइबर क्राइम मामले में पकड़े जा चुके हैं. जिसके बाद इसी कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस ने अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया.  पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान अर्जुन मंडल चंदन कुमार सुरेश मंडल किशोर मंडल और विशाल मंडल के रूप में की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news