जामताड़ा: यज्ञ मैदान में 51 कन्याओं के सामूहिक मेहंदी कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी गायकी से बांधा समा  

    जामताड़ा: यज्ञ मैदान में 51 कन्याओं के सामूहिक मेहंदी कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी गायकी से बांधा समा  

    जामताड़ा(JAMTARA): जामताड़ा स्थित यज्ञ मैदान में 51 कन्याओं के सामूहिक मेहंदी कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी गायकी से समा बांधा. हजारों की संख्या में मौजूद श्रोताओं के बीच अक्षरा सिंह ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया. जामताड़ा वासियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया. कार्यक्रम के आयोजक तरुण गुप्ता ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह को बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान तरूण गुप्ता ने कहा कि वर की बारात पूरे गाजे बाजे और बैंड पार्टी के साथ हजारों लोगों की उपस्थिति में निकाली जाएगी. जामताड़ा के लिए एक ऐतिहासिक बारात साबित होगी. इसके लिए लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई. अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद किया.

    रिपोर्ट: आर पी सिंह, जामताड़ा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news