अमरनाथ में फंसे जमशेदपुर के 30 श्रद्धालु, टेंट में ले रहे है शरण, वीडियो जारी कर मांगी मदद

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर शहर के 30 श्रद्धालु 28 दिनों से अमरनाथ में बर्फबारी और बारिश में फंसे हैं. सभी ने अपना वीडियो बनाकर जमशेदपुर शहर के मीडिया कर्मियों को भेजकर मदद मांगी हैं. आपको बता दें कि जमशेदपुर के कई लोग अमरनाथ यात्रा के लिए गए हैं. लेकिन 6 जुलाई से हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से सभी वहां फंस गए हैं. शहर के 100 लोगों को अमरनाथ जाने की अनुमति मिली थी.

    अमरनाथ में फंसे जमशेदपुर शहर के 30 श्रद्धालु

    बारीडीह के रहने वाले मगन लाल शर्मा ने 8 जुलाई की सुबह एक वीडियो जारी कर वहां की ताजा स्थिति के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि वे लोग अमरनाथ गुफा के दर्शन के बाद 6 जुलाई से पंचसर में फंसे हुए हैं. लेकिन यात्रियों को निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. वहां लगभग पांच से सात हजार यात्री हैं.

    6 जुलाई से पंचसर में फंसे हुए

    वहीं पंचसर में चल रहे भंडारे से थोड़ी राहत मिल रही हैं. वहां माइक से घोषणा की जा रही है, कि कोई भी यात्री वहां से नहीं निकलें. सभी टेंट में रहें. फंसे लोगों में कई की हेलीकॉप्टर की टिकट बेकार हो गई है. तो कई लोगों की फ्लाईट छूट गई है. कई यात्रियों को ट्रेनें पकड़नी थी, लेकिन वहां से नहीं निकल पाने की वजह से अब वे ट्रेन छूट गई.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News