जमशेदपुर : किन्नरों के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, एक घायल

    जमशेदपुर : किन्नरों के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, एक घायल

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित तार कंपनी के समीप किन्नर के दो गुटों में हिंसक झड़प का मामला प्रकाश में आया है. जिसमें एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हुई है. फिलहाल घायल किन्नर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायल का इलाज किया जा रहा है. घायल किन्नर का नाम माही किन्नर बताया जा रहा है.

    वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई झड़प

    जानकारी देते हुए सहयोगी किन्नरों ने बताया कि धंधे में वर्चस्व को लेकर कुछ युवक किन्नर का वेश धारण कर शहर में गुंडागर्दी करते हैं. पहले वे ट्रेनों में यात्रियों के साथ बदसलूकी किया करते थे. जब वहां से उन्हें खदेड़ दिया गया. तो वे पारंपरिक धंधे यानी शादी-विवाह और छठी-छिल्ला में पहुंच कर लोगों को परेशान कर रहे हैं. जब इसकी जानकारी उन्हें हुई तो, उनके द्वारा इसका विरोध किया गया. इसी बात को लेकर दूसरे गिरोह के सदस्यों ने आज हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि सभी हमलावर लाठी- डंडे और तलवारों से लैस थे.

    बताते चले कि जमशेदपुर में किन्नरों के बीच की लड़ाई कोई पहली घटना नहीं है. इस से पहले भी कई बार किन्नर वर्चस्व को लेकर लड़ाई कर चुके हैं. फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है. जल्द ही पुलिस इस मामले की जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई करेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news