बारिश से जलमग्न हुए जमशेदपुर के कई इलाके, ड्रेनेज सिस्टम फेल

    बारिश से जलमग्न हुए जमशेदपुर के कई इलाके, ड्रेनेज सिस्टम फेल

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. सभी इलाकों में बारिश शुरू हो गई है. बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं. बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. जबकि शहर की सड़कों पर पानी जम गया है.

     

    यह भी पढ़ें :

    दुमका: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मिली बड़ी कामयाबी, 8 बंधक लाए गए वापस

    बरसात की पहली बारिश में फेल हुआ ड्रेनेज

    बरशात की पहली बारिश में ही शहर  ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से पूरा शहर जलमग्न हो चुका है. बिष्टुपुर के रीगल गोल चक्कर ,एमजीएम अस्पताल और साकची के हावड़ा ब्रिज के समीप सड़क पर बारिश का पानी जमने से  बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. लगातार हो रही बारिश से लोग घरों में दुबके हुए हैं. सड़कों पर वाहन भी कम चल रहे हैं. नगर निगम अब भी नींद से नहीं जागा तो आगे और भी स्थिति खराब हो जाएगी. वहीं  मौसम विभाग ने संकेत दिया है 4 जुलाई तक बारिश होती रहेगी.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा , जमशेदपुर  



    Related News