जमशेदपुर : खूबसूरत पार्क में तब्दील होगा सोनारी का कचरा डंपिंग यार्ड, मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया संज्ञान 

    जमशेदपुर : खूबसूरत पार्क में तब्दील होगा सोनारी का कचरा डंपिंग यार्ड, मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया संज्ञान 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर शहर में द न्यूज़ पोस्ट की खबर का बड़ा असर हुआ है. जहां सोनारी स्थित मरीन ड्राइव से सटे कचरा डंपिंग में कई दिनों से आग लगी हुई थी. इस आग के धुएं से आसपास के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बावजूद जिला प्रशासन मौन धारण किए हुए थे. द न्यूज़ पोस्ट ने प्रमुखता से दिखाया. जिसके बाद स्थानीय विधायक सह राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लिया. इसका असर हुआ कि अब शहर के बीचो-बीच कचरा डंपिंग को पार्क में तब्दील किया जाएगा.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी जानकारी

    इस पार्क का काम शुरू कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि शहर के बीचो बीच कचरा डंपिंग किया जा रहा था और उसमें आग लगने के कारण मिथेन गैस निकल रहा था. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. हालांकि अब उसका कचड़ा डंपिंग पर मिट्टी डाला जा रहा है और आग बुझाई जा रही है. साथ ही साथ अब इसे खूबसूरत पार्क में तब्दील किया जाएगा. इसमें फाउंटेन भी लगाया जाएगा. जिससे लोग यहां से भागते थे, वहां आकर घंटों अपना समय बिताएंगे.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news