जमशेदपुर में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, किसी बड़ी घटना को देने वाले थे अंजाम

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) :  जमशेदपुर में पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दा फाश किया है. जहां चार अपराधियों को उनके नापाक योजना से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों के पास से दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसानगर थाना क्षेत्र के जो नंबर 6 स्थित काली मंदिर पहाड़ी के समीप कुछ अपराधियों का जमावड़ा लगा हुआ है, और किसी घटना को अंजाम देने की साजिश बनाई जा रही है. तत्काल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार अपराधियों को धर दबोचा है.

    गिरफ्त में अपराधी

    चारों अपराधियों का एक आपराधिक इतिहास भी रहा है. ये चारों अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं. गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम राकेश सिंह, सूरज लोहार, मोहित त्यागी और रवि दास है, फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही हैं.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

     

     

     



    Related News