जमशेदपुर: कैरेज कॉलोनी में फ़ायरिंग करने वाले अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक देसी पिस्टल बरामद   

    जमशेदपुर: कैरेज कॉलोनी में फ़ायरिंग करने वाले अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक देसी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित कैरेज कॉलोनी में रियाज उर्फ लिकड़ी पर फायरिंग करने वाले मो शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि घटना के वक्त कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे. इसी बीच किसी ने हथियार निकाल लिया. छीना-झपटी में गोली चली, जो सीधे जाकर रियाज को लगी. रियाज ने पहले अफजल और शाहिद का नाम बताया था, पर बाद में उसने बताया कि अंधेरे की वजह से वह किसी को पहचान नही पाया. इधर, पुलिस ने मनोज दास पर फायरिंग करने के आरोपी मो अफजल को भी गिरफ्तार किया है. अफजल सात माह से फरार चल रहा था. पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  



    Related News