जमशेदपुर: लिव इन में रह रहे युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाता हत्या का आरोप

    जमशेदपुर: लिव इन में रह रहे युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाता हत्या का आरोप

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना स्थित धतकीडीह बी ब्लॉक गोदाम एरिया में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है. युवक की पहचान मोहम्मद नशिल के रूप में की गई है. हालांकि युवक के मौत की खबर मिलते ही घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.

    परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    जानकारी के अनुसार आज सुबह युवक का शव बेड पर पड़ा मिला. इस घटना के बाद परिजनों का कहना है कि मोहम्मद नसीम चार बच्चों की मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था. मोहम्मद नसीम के माता- पिता का आरोप है कि मोहम्मद नसीम की हत्या महिला औऱ उसके भाई ने मिल कर की है. माता-पिता ने बताया कि मोहम्मद नसीम की पत्नी पहले से शादीशुदा थी. उसके चार बच्चे भी थे, लेकिन इसके बावजूद भी वह उनके बेटे को अपने प्यार की जाल में फंसाई और मन भर जाने के बाद उसकी हत्या कर दी. वहीं  मोहम्मद नसीम जिस महिला के साथ रहती थी उसका कहना है कि मोहम्मद नसीम ने आत्महत्या कर ली है.

    जांच में जुटी पुलिस

    वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो गा की मोहम्मद नसीम ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा



    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news