जमशेदपुर : अभिभावक संघ ने नई शिक्षा नीति लागू करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय में दिया धरना

    जमशेदपुर : अभिभावक संघ ने नई शिक्षा नीति लागू करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय में दिया धरना

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर अभिभावक संघ ने अपनी मांगों को लेकर आज जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. संघ के द्वारा झारखण्ड राज्य में नई शिक्षा नीति को लागू किये जाने की मांग को लेकर यह धरना दिया गया है. जिसमें अभिभावक संघ उपायुक्त से जल्द से जल्द इसे लागू किये जाने की मांग की है.

    मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र

    धरना का नेतृत्व कर रहे अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने कहा की नई शिक्षा नीति के तहत अभिवंचित वर्ग के छात्रों कों कक्षा 12 तक की पढ़ाई निशुल्क करवाई जानी चाहिए.  जबकि झारखण्ड राज्य मे ऐसा नहीं हो रहा है.  यहाँ पुराने पद्धति के तहत केवल कक्षा आठ तक ही निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है. और आगे के शिक्षा हेतु इनसे पैसों की मांग की जा रही है.  जिस कारण अभिवंचित वर्ग के छात्र आर्थिक रूप से अक्षम है और इस कारण विवश होकर वे शिक्षा से दूर होते जा रहे हैं. ऐसे मे केवल नई शिक्षा नीति कों राज्य मे लागु किये जाने से ही इस समस्या का समाधान संभव है. इसके बाद ही तमाम अभिवंचित वर्ग के छात्र कक्षा 12 तक की शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे. इन ही मांगो को लेकर अभिभावक संघ द्वारा जिले के उपायुक्त के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा



    Related News