जमशेदपुर : लड़ाई के बीच हुई फायरिंग में शामिल चार गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद 

    जमशेदपुर : लड़ाई के बीच हुई फायरिंग में शामिल चार गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत पुल के पास युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद किया है. सिटी एसपी के विजय शंकर ने रविवार को प्रेस वर्ता कर मामले की जानकारी दी.

    क्या था मामला

    जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि 19 जनवरी की रात को मानगो पुल के पास एक युवक के साथ सौरभ और गौरव की लड़ाई हुई थी. इसी को लेकर दोनों ने अंकित को फोन कर बुला लिया. सभी ने युवक की पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच अंकित ने कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी. गोली युवक के बाएं हाथ में लगते हुए आर पार हो गई. घटना के बाद युवक को इलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया था. पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया जबकि अन्य तीन को जेल भेज दिया गया है.

    इनकी हुई गिरफ्तारी

    गिरफ्तार आरोपियों में गुरुद्वारा रोड निवासी अंकित कुमार उर्फ अंकित बच्चा, रिपिट कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार और डीवीसी कॉलोनी निवासी गौरव कुमार शामिल है. सभी की उम्र 19 साल है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news