जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े स्क्रैप व्यापारी पर फायरिंग, थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर घटना को दिया अंजाम

    जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े स्क्रैप व्यापारी पर फायरिंग, थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर घटना को दिया अंजाम

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में फायरिंग की खबरें कोई नई बात नहीं है, आए दिन यहां अपराधी दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम देते हैं, वहीं मंगलवार की दोपहर भी जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत रिलैक्स बार के पास फिर से गोलीबारी की. जिसमे बाइक सवार अपराधियों ने स्क्रैप व्यापारी की कर पर ताबड़तेतो फायरिंग की और मौके से फरार हो गए.

    सोनारी में दिनदहाड़े स्क्रैप व्यापारी पर फायरिंग

    वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. सबसे हैरान करनेवाली बात ये है कि घटना जिस स्थान पर हुई वहां से थाना महद 50 मीटर की दूरी पर स्थित है. गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news