जमशेदपुर : साप्ताहिक हाट में पटाखा दुकान में लगी आग, 13 बाइक व दो टेंपो जलकर राख

    जमशेदपुर : साप्ताहिक हाट में पटाखा दुकान में लगी आग, 13 बाइक व दो टेंपो जलकर राख

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर से 75 किलोमीटर दूर चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के श्यामसुन्दरपुर थाना अन्तर्गत एनएच 18 से सटे केरूकोचा हाट में भीषण आग लगी. आग लगने से दर्जन भर बाइक एवं कई टेम्पो जल कर राख हो गया है. दमकल वाहिनी एवं स्थानीय लोगों के मदद् से आग पर काबू पाया गया है.  सचना पाकर श्यामसुन्दरपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन में जुटी है.

    मकर संक्रांति पर लगा था हाट

    मिली जानकारी के अनुसार आज मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में श्यामसुन्दरपुर में हाट लगाया गया था.  बाजार हाट के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी. इसमें लगभग चार दुकान में पटाखे बेचे जा रहे था. लेकिन इसी बीच एक पटाखे दुकान में अचानक आग लग लगी और पटाखे फूटने लगा. जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी औऱ दुकान को चपेट में ले लिया. आस-पास खड़ी दर्जन भर बाइक एवं कई टेम्पो भी आग की चपेट में आ गयी.

    छानबीन में जुटी पुलिस

    इस घटना में 13 बाइक एवं 2 टेम्पो जलकर राख हो गया है.  बताया जाता है कि एक कार भी हाट में खड़ी थी को भी आग की चपेट में आ गया था. इस घटना के बाद हाट में भागदौड मच गयी थी. लेकिन किसी की जान माल की नुकसान होने की खबर नहीं है. इधर, सूचना पाकर श्यामसुन्दरपुर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुटी है.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा



    Related News